अगर आप वेब डेवलपमेंट की दुनिया में कदम रख रहे हैं, तो आपने 'React' का नाम जरूर सुना होगा। लेकिन ये React आखिर क्या है ? और क्यों आजकल हर कोई दूसरा डेवलपर इस की बात करता है? आइए, इसे आसान हिन्दी में समझते हैं।
React क्या है?
React एक JavaScript लाइब्रेरी (library) है, जिसे यूज़ किया जाता है यूज़र इंटरफेस (UI) बनाने के लिए, खासकर जब डेटा बार-बार बदलता हो।
इसे Facebook (अब Meta) ने बनाया था और यह पहली बार 2013 में लॉन्च हुई थी। आज यह दुनिया की
सबसे पॉपुलर फ्रंट-एंड लाइब्रेरी में से एक है।
React लाइब्रेरी है, फ्रेमवर्क नहीं
बहुत लोग React को फ्रेमवर्क समझ लेते हैं, लेकिन असल में React एक "लाइब्रेरी" है। इसका मतलब यह है कि यह केवल UI बनाने में मदद करती है। बाकी चीज़ों के लिए (जैसे routing, state management) हमें दूसरी लाइब्रेरीज़ या टूल्स की जरूरत पड़ती है।
📱 React की खासियतें
Component-Based Architecture
React में UI को छोटे-छोटे टुकड़ों (components) में बांटा जाता है। हर component एक छोटा हिस्सा होता है, जैसे कि बटन, हेडर, कार्ड आदि।
Virtual DOM
React एक Virtual DOM का इस्तेमाल करता है, जिससे ऐप तेज और responsive बनती है। यह असली DOM को बार-बार छूने की बजाय एक "कॉपी" पर काम करता है।
Reusable Components
React में एक बार component बना लेने के बाद उसे कहीं भी, कई बार यूज़ किया जा सकता है। इससे कोड दोहराने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
One-way Data Flow
React में डेटा एक ही दिशा में बहता है, जिससे ऐप का behavior प्रेडिक्ट करना आसान हो जाता है।
React का इस्तेमाल कहाँ होता है?
वेब ऐप्लिकेशन (जैसे Facebook, Instagram Web)
मोबाइल ऐप्स (React Native के ज़रिए)
डैशबोर्ड और SaaS टूल्स
ई-कॉमर्स साइट्स
और कई अन्य जगहों पर...
👨💻 React क्यों सीखें?
डिमांड में है – मार्केट में React डेवलपर्स की बहुत मांग है।
ओपन सोर्स और फ्री – कोई लाइसेंस फीस नहीं।
बड़ी कम्युनिटी और सपोर्ट – StackOverflow, GitHub पर ढेरों हल मौजूद हैं।
Career Growth – React स्किल होने से आपकी नौकरी पाने की संभावना बढ़ जाती है।React सीखने के लिए क्या आना चाहिए?
HTML, CSS, JvaScript की बेसिक समझ
थोड़ासा ES6 (let, const, arrow functions, etc.)